Connect with us

अंतर्राष्ट्रीय

Amroha news जूट के थैले बांटकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Published

on

हसनपुर/अमरोहा (सब का सपना):- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, हसनपुर शाखा ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

शाखा प्रबंधक विनीत कुमार ने उपस्थित लोगों को जूट के थैले वितरित किए और उनसे पर्यावरण की रक्षा करने का आग्रह किया।इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और इको फ्रैंडली विकल्पों को बढ़ावा देना था।

शाखा प्रबंधक विनीत कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे छोटे-छोटे बदलाव भी पर्यावरण पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के गंगेश्वरी ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह, समाजसेवी नवाब सैफी, हरिओम गुप्ता, राजकुमार, जितेंद्रपाल,अंकित जोशी,उत्तम मिश्रा, अधिशासी अधिकारी विजयपाल सिंह सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने बैंक के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending