Connect with us

उत्तर प्रदेश

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेंद्र प्रताप ने संभाला चार्ज, गिनाई सरकार की प्राथमिकता

Published

on

अमरोहा (सब का सपना) रोहित कुमार:- जनपद में अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप ने 20 जून 2025 को चार्ज ग्रहण कर लिया है। इसके बाद उन्होंने चार्ज लेते ही जनता के हित में कार्य करना शुरू कर दिया है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेंद्र प्रताप उससे पहले प्रदेश के जिला फतेहपुर में न्यायिक के पद पर 3 साल से अपनी सेवाएं दे रहे थे। उसके बाद शासन के निर्देश पर उनका तबादला जिला फतेहपुर से अमरोहा में अपर जिला अधिकारी न्यायिक के पद पर हुआ।

इस दौरान उन्होंने बताया है कि उससे पहले वह जिला इलाहाबाद में 2014 से 2015 तक कार्य किया था। इसके बाद मई 2016 में जिला गाजीपुर रहे।

इसके बाद उन्हें फिर से मई 2017 को इलाहाबाद भेजा गया। वही मई 2017 से फरवरी 2019 तक जिला ललितपुर में रहकर कार्य किया। और वही फरवरी 2019 से जिला झांसी रहे। और 2019 के बाद उनका तबादला जिला झांसी से जिला फतेहपुर के लिए हुआ। इसके बाद उन्होंने जिला फतेहपुर में 3 साल रहकर कार्य किया।

वहीं शासन के निर्देश पर उनका तबादला जिला फतेहपुर से जिला अमरोहा के लिए हुआ। वही अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप ने 20 जून 25 को चार्ज ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा है कि शासन की प्राथमिकता ही हमारी प्राथमिकता हैं।

उन्होंने कहा है की शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता के बीच धरातल पर लाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही जनता की समस्याओं को समय से समाधान करना है। इसी के साथ उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर कार्य करना शुरू कर दिया है। वही एडीएम साहब समय से अपने ऑफिस पहुंचकर जनता की समस्याओं का समाधान करने में जुट गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending