Trending
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत जनपद संभल ने प्राप्त किया प्रदेश में प्रथम स्थान
सम्भल (सब का सपना):- महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना में माह मई 2025 में विकास से सम्बन्धित मुख्यमंत्री डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश की जारी प्रगति रिपोर्ट में जनपद संभल ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के कुशल निर्देशन में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जनपद का मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में माह अगस्त 2024 में प्रदेश मे द्वितीय स्थान, माह सिंतबर 2024 में प्रदेश में तृतीय स्थान, माह अक्टूबर 2024 में प्रदेश में प्रथम स्थान, माह नवम्बर 2024 में प्रदेश में द्वितीय, माह दिसम्बर 2024 में प्रदेश में प्रथम स्थान, माह जनवरी 2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान, माह फरबरी 2025 में प्रदेश मे प्रथम स्थान, मार्च 2025 में द्वितीय स्थान,माह अप्रैल 2025 में प्रथम एवं मई 2025 में प्रथम स्थान रहा हैं, इसी प्रकार निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत माह मार्च 2025 में प्रथम स्थान, माह अप्रैल 2025 में प्रदेश में प्रथम एवं माह मई 2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान/रैंक प्राप्त किया हैं।
जिलाधकारी ने योजना के क्रियान्वयन से जुड़े समस्त अधिकारियों, समस्त उपजिलाधिकारियो, समस्त खण्ड विकास अधिकारियो एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत सभी पात्र बालिकाओ/महिलाओं का आवेदन कराते हुए, प्राप्त आवेदन पत्रों पर अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के अन्दर नियमानुसार उसका स्थलीय सत्यापन कर निस्तारण करें। जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से मिल सके।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
