Trending
Amroha News:- सीएम योगी से मिली नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन

अमरोहा (सब का सपना) रोहित कुमार:- नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष शशि जैन द्वारा आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर नगर पालिका परिषद अमरोहा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत करवा कर उनके समाधान. सहित जनहित के अन्य कार्यों / योजनाओं की स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुरोध किया।
अमरोहा शहर की नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शशि जैन लखनऊ मे प्रदेश के यशस्वी मा.मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ मे भेंट की। जिसके अंतर्ग मा. मुख्यमंत्री के कुशल एवं सफल नेतृत्व मे प्रदेश के सर्वागीर्ण विकास हेतु बधाई देते हुए मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा अमरोहा नगर के लिए उनके द्वारा करवाये गए कार्यों का धन्यवाद देते हुए नगर की अन्य समस्याओ, जिसमें अमरोहा नगर के रेलवे स्टेशन से शमशान व कब्रिस्तान की ओर जाने हेतु अंडरपास की मांग।
नगर पालिका परिषद अमरोहा क्षेत्र मे वर्ष 2014-15 मे त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत अमरोहा नगर के कांठ रोड से बान नदी की ओर जाने वाला नाला जो सी. एन्ड. डी एस द्वारा बनवाया जा रहा था तथा काफ़ी वर्षो से उक्त कार्य रुका हुआ हैं उक्त कार्य हेतु कार्यदाई संस्था संस्था द्वारा योजना को पुनः आरम्भ किये जाने हेतु पुनरीक्षित प्राक्कलन। ₹ 1654.91लाख हैं की जनहित मे स्वीकृति प्रदान करने।तहसील अमरोहा मे वर्तमान मे संचालित उप निबंधक कार्यालय (रजिस्ट्री कार्यालय) जिसको नवीन कलेक्ट्रेट अमरोहा के पास स्थानतरित किया जा रहा हैं को जनहित मे नवीन तहसील परिसर गुलड़िया मे स्थानतरित करने।
नगर पालिका परिषद अमरोहा के वर्तमान क्षेत्र व नव सम्मिलित क्षेत्र मे व्यापक विकास कार्य यथा सडक, सफाई, जलापूर्ति, मार्ग प्रकाश, नगरीय सौन्दर्य करण, पार्को, ओपन जिम, लाइब्रेरी आदि कार्यों को करवाये जाने।
नगर के कूड़े के निस्तारण हेतु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत बड़े ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना सहित अमरोहा पालिका क्षेत्र को सुन्दर व विकसित बनाये जाने हेतु विभिन्न मांगे की गयी साथ ही नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा मा. मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से *वंदन योजना* चयन उपरांत नगर के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री वासुदेव जी पर नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा कराये गए सौन्दर्यकरण कार्य के उद्घाटन हेतु न्योता दिया गया, जिस पर मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा अमरोहा आगमन की सहमति व्यक्त की गयी। मा. मुख्यमंत्री से भेंट के समय पालिका अध्यक्ष के दोनों पुत्र वरिष्ठ भाजपा नेता अखिल जैन व निखिल जैन जी भी उपस्थित रहे।