Connect with us

उत्तर प्रदेश

Bijnor Karagar news:- जिला जज, पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):-जिला जज पुलिस अधीक्षक अमरोहा एवं जिलाधिकारी द्वारा जिला कारागार बिजनौर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बैरक,मेस,जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी गई व जेलकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सोमबार को जिला जज विवेक कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद एवं जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा जिला कारागार बिजनौर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारीगण द्वारा जिला कारागार की महिला/पुरुष बंदियों के अस्पताल व बैरकों को सघनता से चेक किया गया, मेस भोजन की गुणवत्ता व जेल परिसर की साफ सफाई का जायजा लेकर बीमार कैदियों को बेहतर उपचार आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु सम्बन्धित निर्देशित किया गया । तदोपरांत बंदियों से उनकी समस्याएं पूछी गई व समस्या के संबध में संबंधित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया, मिलाई करने आए लोगो को कोई समस्या ना हो तथा कैदियों की सुरक्षा में चाक चौकस रहने हेतु जेल अधिकारियों को निर्देश दिए गए

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending