Connect with us

सरकारी योजनाएं

Pm Kishan samman nidhi:- 2,61,000 किसानों के बैंक खातों में जाएगी 52.20 करोड़ रूपये की धनराशि

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिले में पी0एम0 किसान उत्सव दिवस में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पी0एम0 किसान सम्मान निधि की 20वी किस्त जारी की जायेगी। जिसका लाईव प्रसारण उक्त दिनांक प्रातः 11ः00 बजे को वर्चुअल रूप से लिंक https://pmindiawebcast.nic.in के माध्यम से प्रसारित किया जायेगा। जिसे सफल बनाने हेतु कृषि विभाग, अमरोहा द्वारा एक मुख्य कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र, तारापुर गजरौला पर रखा गया है।

विकासखण्ड जोया, गंगेश्वरी, धनौरा एवं गजरौला का कार्यक्रम विकासखण्ड परिसर में होगा तथा विकासखण्ड हसनपुर का नवीन तहसील के समीप उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त विकासखण्ड अमरोहा का कार्यक्रम ब्लाॅक परिसर में जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के चैधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित किया जायेगा।

आयोजित कार्यक्रमों में किसानों को बीज मिनिकिट प्रदान किये जायेगें, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी प्रदान किये जायेगंे। आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर पर किसान सम्मान समारोह पंचायत सहायक द्वारा पंचायत भवन पर अपने लैपटाॅप/कम्प्यूटर के माध्यम से कार्यक्रम के प्रसारण की समुचित व्यवस्था की गयी है।

जनसेवा केन्द्रों पर जन सेवा संचालक द्वारा उक्त कार्यक्रम का समय से संचालन किया जायेगा। कृषक उत्पादक संगठन, गन्ना समिति, मण्डी समिति, सहकारी समितियों पर भी उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों द्वारा कराया जा रहा लाइव प्रसारण के दिन सम्मान निधि सम्बन्धित सफलता की कहानी नव पंजीकृत सम्मान निधि के लाभार्थियों की भागीदारी मेरी पंचायत ऐप पर पंचायत सहायक द्वारा उपलोड किया जायेगा।

जारी की जा रही पी0एम0 किसान सम्मान निधि की 20वी किस्त में जनपद अमरोहा के लगभग 2,61,000 किसानों के बैंक खातों में 2,000 प्रति किसान के हिसाब से 52.20 करोड़ रूपये की धनराशि प्रेषित कर दी जायेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending