Connect with us

Sambhal news

संभल की जमीन पर गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ:- सच्चाई को छिपाने का किया गया प्रयास, सिखाएंगे सबक, आने वाली पीढ़ी करेगी याद

Published

on

चंदौसी मे एक बार आना भी है मुझे सुना है वहां बहुत बड़ी मूर्ति बनाई गई है – आदित्यनाथ योगी

चंदौसी/संभल (सब का सपना):- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहजोई आगमन पर संभल में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए संभल के भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह व प्रशासन ने भव्य तैयारियां की थीं। बहजोई में मुख्यमंत्री के पहुँचने पर चौधरी हरेंद्र सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने के जिलाध्यक्ष की तारीफ :-सीएम योगी आदित्यनाथ

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विकास परियोजनाओं और जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। चौधरी हरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को जिले की मौजूदा स्थिति और जनता की अपेक्षाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्ष के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है और विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

संभल की दूरी कम करने की कहा बात :-सीएम योगी आदित्यनाथ

इस दौरान योगी बोले कि संभल की चर्चा श्री मद भागवत पुराण मे भी हैँ जो पुराण 5 हज़ार साल पहले रचा गया था। वेदव्यास ने महाभारत के युद्ध के बाद समय की शान्ति के लिए मुक्ति के लिए इस महापुराण की रचना की थी। संभल की दुरी कम करने के लिए 4 लाइन की कनेक्शविटी भी देंगे क्युकी संभल तो हम सबकी आस्था का प्रतीक है। इस पर लोगों ने जमकर तालियो से अभिबादन किया और जय श्री राम के नारे लगाए। योगी बोले जहाँ भगवान विष्णु और भगवान शिव के जहाँ शामिध्य रूप से दर्शन हो सकते हो वही है हरिहर।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी जनता को सभी सुविधा:-सीएम योगी आदित्यनाथ

भगवान विष्णु का दसवा अवतार यहीं संभल मे होना है। रक्षाबंधन को लेकर योगी बोले कि रक्षाबंधन पर बहनों को बस मे कोई किराया नहीं देना होगा। जैसे पुलिसलाइन का काम बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है ऐसे ही लगभग 80 एकड़ क्षेत्रफल मे जिला मुख्यालय निर्माण के लिए जिसमे एक ही छत के नीचे जिला से जुड़े हुए सभी कार्य किए जाएंगे और जनता को वहां सभी प्रकार कि सुबिधाये मिलेंगी।

इसी बीच योगी बोले कि चंदौसी को भी मिनी काशी के और मिनी वृंदावन के रूप मे पूजा जाता है बड़ी दूर दूर से लोग दर्शन करने के लिए चंदौसी के मंदिरो मे आते है। मुझे चंदौसी मे एक बार आना भी है मैने सुना है कि वहां बहुत बड़ी मूर्ति बनाई गई है।

जनपद सम्भल में ₹659 करोड़ की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया

सीएम ने जनसभा से पहले 658.86 करोड़ की 220 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें डीएम कार्यालय और एकीकृत आवासीय भवन पर 155.1 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बृहस्पतिवार की सुबह 10.25 बजे सीएम का हेलिकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। सीएम ने पूजा अर्चना की और इसके बाद वह 11.15 बजे मंच पर पहुंचे। जहां मंच पर बैठे भाजपा के नेता व मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया।

परिक्रमा मार्ग किया गया बाधित :-सीएम योगी आदित्यनाथ

आगे कहा कि संभल में 68 तीर्थ और 19 कूप थे। परिक्रमा का मार्ग था। विदेशी आक्रांताओं ने तीर्थों को नष्ट करने का काम किया। सभी 19 कूप पर कब्जे कर लिए गए। परिक्रमा मार्ग तोड़ दिए और 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग बाधित कर दिया गया।

माता अहिल्याबाई होलकर का किया जिक्र :-सीएम योगी आदित्यनाथ

माता अहिल्याबाई होल्कर ने इन तीर्थों का उद्धार किया था। माता अहिल्याबाई होल्कर ट्रस्ट द्वारा तीर्थों का सहयोग किया जाता है। सीएम ने कहा कि अब हमारी डबल इंजन की सरकार इन तीर्थ और कूप का विकास करेगी। यह विरासत है हमारी, इसलिए विकास कराना जरूरी है। सीएम ने कहा कि काशी और आयोध्या में विकास हो सकता है तो संभल में क्यों नहीं हो सकता।सरकार विकास भी कराएगी। लोक कल्याण कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

आगे कहा कि संभल जैसी सच्चाई को डबल इंजन की सरकार सामने ला रही है। पुनरोद्धार का जो कार्य आगे बढ़ाया गया है। उसको सावन मास में बढ़ाने का काम किया गया है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित थी जिन्होंने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए। मुख्यमंत्री का यह दौरा संभल में भाजपा की स्थिति को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है। जनसभा मे हज़ारो की तादात मे भीड़़ थी इस दौरान परमेश्वर लाल सैनी, गुलाब देवी, ओमबीर खड़गवंशी, कमल वार्ष्णेय, राजेश शंकर राजू, सुशील अरोरा, अंकित जैन, मनोज कटहरिया, यश मदान आदि मौजूद रहे। सुरक्षा दृष्टिगत जनपद के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending