Blog
राजकीय पॉलीटेक्निक कटाई जोया, अमरोहा (संचालित राजकीय पॉलीटेक्निक सुतावली, अमरोहा) के संस्था प्रांगण में तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन
अमरोहा/रहरा:- (द्वितीय दिवस) को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में संस्था के छात्र/छात्राओं द्वारा आज की प्रतिस्पर्धाओं 100 मी0 सेमीफाइनल, 1500 मी, दौड़ फाइनल, 200 मी0, 400 मी0, 800 मी0 दौड़, टेबल टेनिस, जेवलिन थ्रो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, वाद-विवाद प्रतियोगिता । विषय- कृत्रिम बुद्धिमत्ता वरदान या अभिशाप में प्रतिभाग किया गया।
वाद विवाद प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री प्रभात राय आई. एस. (से.नि.) अधिकारी आतकंवाद उन्मूलन के ऑपरेशन ब्लू स्टार एवं ऑपरेशन थंडर के नायक, अति विशिष्ट अतिथि डा0 स्नेहवीर, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग, चौ० चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं विशिष्ट अतिथि प्रो० दुर्वेश कुमार, इतिहास विभाग, सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मुख्य अतिथियों के आगमन पर श्री राजेश चन्द्रा, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक कटाई, जोया अमरोहा, श्री लखमी चन्द्र, राजकीय पॉलीटेक्निक सुतावली, अमरोहा, श्रीमती संतोष, प्रवक्ता गणित, श्री प्रदीप कुमार, प्रवक्ता केमिकल इंजी0 तथा संस्था परिवार के द्वारा बैच एवं बुके देकर स्वागत किया गया ।
अतिथियों के स्वागत में श्री राजेश राजेश चन्द्रा, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक कटाई, जोया अमरोहा, श्री लखमी चन्द्र, राजकीय पॉलीटेक्निक सुतावली, अमरोहा, श्री रविन्द्र कुमार, प्रवक्ता गणित, श्रीमती संतोष, प्रवक्ता गणित, राजकीय पॉलीटेक्निक सुतावली, अमरोहा, श्री अश्विनी कुमार, प्रवक्ता मैकेनिकल इंजी0 राजकीय पॉलीटेक्निक सुतावली, अमरोहा, श्री प्रदीप कुमार, प्रवक्ता केमिकल इंजी0 तथा दोनों संस्था परिवार शामिल रहें ।
मुख्य अतिथि श्री प्रभात राय आई. एस. (से.नि.) अधिकारी आतकंवाद उन्मूलन के ऑपरेशन ब्लू स्ट्रार एवं ऑपरेशन थंडर के नायक ने अपने संबोधन में छात्र/छात्राओं को बताया कि हमारे देश में कितने बड़े बड़े बम और परमाणु बम बनाये जा रहे हैं जो पूरी धरती को नष्ट कर सकते हैं। उन्होंने छात्र/ छात्राओं को देश हित में काम करने, एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा, इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं आदि तथ्यों के बारे में छात्र/छात्राओं को अवगत कराया। छात्र/छात्राओं ने उनके संबोधन को बहुत ध्यान से सुना।
अति विशिष्ट अतिथि डा0 स्नेहवीर, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग, चौ० चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ ने अपने संबोधन में छात्र/छात्राओं को बताया कि एक इंसान के जीवन में गुरू का कितना महत्व होता है। एक गुरू ही होता है जो शिष्य के जीनव में रोशनी एवं उसे उन्नति के मार्ग पर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की बलि दे चुके आजादी के दीवाने महात्मा गांधी, सुभाष चंद बोस, भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां आदि के बारे में छात्र/छात्राओं को जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि प्रो० दुर्वेश कुमार, इतिहास विभाग, सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ ने अपने संबोधन में छात्र/छात्राओं को बताया कि विद्वान लोग चलती-फिरती लाइब्रेरी होते हैं सभी को उनके संपर्क में रहना चाहिए। उन्होंने बोला की मैं इस अवसर के लिए प्रधानाचार्य एवं समस्त संस्था परिवार को धन्यवाद देता हूँ तथा छात्र/छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
श्री लखमी चन्द्र, राजकीय पॉलीटेक्निक सुतावली, अमरोहा ने अपने संबोधन में छात्र/छात्राओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता वरदान या अभिशाप के बारे में जागरूक किया तथा छात्र/छात्राओं को वार्षिक खेल- कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद दिया एवं उनके उत्साह को बढ़ा
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
