Connect with us

Blog

पोरारा गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा.विधायक ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी।

Published

on

संवाद सूत्र, पतेई खादर : विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार,को विकास खंड गंगेश्वरी के पोरारा,,गांव में पहुंची। एलईडी वाहन से लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनाया गया। अधिकारियों ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं का लाभ दिलाने को आनलाइन आवेदन कराए गए। लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराया गया। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चल रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत सरकार की अन्य योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि भाजपा सरकार की करनी और कथनी में अंतर नहीं है। ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। तथा सप्लाई स्पेक्टर ने कहा कि जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं वह ऑनलाइन कराए, और उनके राशन कार्ड बनाने,का आश्वासन दिया इस अवसर पर एडीओ एग्रीकल्चर नरेंद्र कुमार यादव,, वेद प्रकाश सप्लाई इंस्पेक्टर, ग्राम प्रधान इशरत अली, पंचायत सचिव दीपक कुमार, मोमीन, अली, समाज कल्याण प्रमोद कुमार, डॉ हेमराज सिंह सोमपाल सिंह मास्टर मुजम्मिल डॉक्टर केपी सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी मौजूद रहे।,,,

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending