Connect with us

Sambhal news

कलक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Published

on

बहजोई/संभल (सब का सपना):- कलक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत एक दिन की जिलाधिकारी कु. रहनुमा खान एवं जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान के अन्तर्गत राजकीय विद्यालयों एवं डिग्री कॉलेज तथा सीबीएसई बोर्ड के प्रधानाध्यापक के साथ विजन डॉक्यूमेंट 2047 के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला विकास अधिकारी राम आशीष द्वारा समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के प्रमुख बिन्दुओं के विषय में प्रधानाचार्य को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारत 2047 में स्वतंत्रता की 100 वीं वर्षगांठ मनायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 12 सेक्टर चिन्हित किये गये। कृषि एवं संबद्ध सेक्टर, पशुधन संरक्षण सेक्टर, औद्योगिक विकास सेक्टर, आईटी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वस्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सुशासन सेक्टर पर कार्य किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान 5 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत 12 सेक्टर को चिन्हित किया गया है जिनपर कार्य किया जाएगा। इनके अतिरिक्त एक 13 वां सेक्टर पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए चिन्हित किया है जिसके 4 बिन्दुओं पर सुझाव प्राप्त किये गये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वही योजना सस्टेनेबल होती है जिसमें सभी लोगों के सुझाव होते हैं सब लोगों में भी वह सुझाव जो कॉमन सुझाव निकल कर आये। समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों के माध्यम से यह अभियान चलाया जाए सभी लोग क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना विचार या संकल्प साझा करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो सबसे ज्यादा सुझाव दिलायेगा उन लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति के अंतर्गत सभी प्रधानाचार्ययों से कहा कि अपने-अपने सुझाव दें और उन्होंने कहा कि हमारा समाज जागरूक हो हमारी बेटी जागरूक हों उससे हमारे पास अच्छे-अच्छे सुझाव आएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों से छात्राएं हमारे लिए पत्र लिखें एवं जो छात्राएं सबसे अच्छा सुझाव और पत्र या कविता या कहानी लिखेंगीं उन बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि पत्र लेखन की परंपरा में भी सुधार आएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में शक्तिपुंज का शुभारंभ किया जाए उन्होंने कहा की शक्ति की बात का भी आयोजन किया जाए जिससे बच्चे अपनी बात कहने में स्वतंत्र हो। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह समृद्धि का शताब्दी वर्ष है। समर्थ, सशक्त एवं समृद्ध प्रदेश बनाने में समस्त प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर @2047 के विजन डॉक्यूमेंट के लिए यह संवाद सुझाव परामर्श प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों तथा उनके परिजनों के माध्यम से जाना चाहिए। हमारा मिशन है समग्र विकास जिसमें सभी लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके अंतर्गत परम्परा और आधुनिकता का सामजस्य लेते हुए सांस्कृतिक पुनर्जागरण को भी स्थापित किया जाएगा। विकसित देश बनाने के लिए हर परिवार को काम करना होगा। और उन्होंने कहा कि सभी लोग और लोगों को जागरूक करें जिससे एक जन आंदोलन की तरह लोग अपने सुझावों को साझा करें।

इस अवसर पर सांकेतिक मुख्य विकास अधिकारी कु.साक्षी चौहान सांकेतिक अपर जिलाधिकारी कु.संगीता, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार एवं समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending