Sambhal news
बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा और अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया अभियान
संभल(सब का सपना):- पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात दीपक कुमार ने सोमवार को कस्बा हयातनगर, सराय तरीन और चौधरी सराय में बिना रजिस्ट्रेशन की ई-रिक्शा तथा सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले ठेलों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई में एआरटीओ संभल और ईओ संभल की टीम भी शामिल रही।अभियान के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध अतिक्रमण को हटाने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कई बिना रजिस्ट्रेशन वाली ई-रिक्शा को तथा ठेलों को सड़क किनारे से हटवाया। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली और सड़कों पर जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसी कार्रवाइयां नियमित रूप से जारी रहेंगी ताकि जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। स्थानीय निवासियों ने इस अभियान की सराहना की है।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
