Connect with us

Sambhal news

डीएम ने सिंचाई विभाग कॉलोनी का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व पार्किंग व्यवस्था के दिए निर्देश

Published

on

बहजोई/संभल(सब का सपना):- जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने सोमवार को बहजोई स्थित कनेटा रोड पर सिंचाई विभाग कॉलोनी परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला सूचना कार्यालय, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पूर्ति कार्यालय, खाद्य सुरक्षा विभाग, जिला औषधि विभाग तथा चकबंदी सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परिसर की साफ-सफाई को प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए तथा वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था की जाए। साथ ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के आदेश दिए गए। डॉ. पैंसिया ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी परिसर की स्वच्छता और व्यवस्था से ही प्रशासनिक कार्यकुशलता झलकती है, इसलिए इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राकेश कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य (ग्रेड-2) मानवेंद्र सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी के इस निरीक्षण से विभागीय अधिकारियों में सतर्कता बढ़ गई है और परिसर में तत्काल सुधार कार्य शुरू करने के संकेत मिले हैं।

Trending