उत्तर प्रदेश
मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत अफजलगढ़ में महिलाओं को किया गया जागरूक
महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराध व घरेलू हिंसा पर दी गई विस्तृत जानकारी
अफजलगढ़/बिजनौर (सब का सपना):- नगर के मोहल्ला नायक सराय में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत कस्बे में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राहगीर व स्थानीय महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व महिला आरक्षी हरजीत एवं महिला आरक्षी दीपा तोमर ने किया। महिला आरक्षियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा,छेड़छाड़, मारपीट, ऑनलाइन उत्पीड़न या आपात स्थिति में वे तत्काल पुलिस व संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त कर सकती हैं। अभियान के दौरान महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181,वूमेन पावर लाइन 1090,आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्यवाही और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
महिला आरक्षियों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा मोबाइल फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से की जाने वाली अश्लील टिप्पणियों, संदेशों व ऑनलाइन परेशानियों की शिकायत बिना डर दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है और हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें भरोसा दिलाया गया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे थाना अफजलगढ़ पुलिस से सीधे संपर्क कर सकती हैं।
वही कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं ने कहा कि इस तरह की जानकारी उन्हें आत्मविश्वास देती है और समाज में अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से निभाने की प्रेरणा भी। उधर अफजलगढ़ थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि अफजलगढ़ नगर एवं आसपास के मोहल्लों में ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि हर महिला तक सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की समझ पहुंच सके।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
