Connect with us

उत्तर प्रदेश

हिंदी हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान, हिंदी के बढ़ावे के लिए ली गयी शपथ

Published

on

हसनपुर/अमरोहा (सब का सपना):- अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ हसनपुर के बैनर तले विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर नगर के बाईपास रोड पर हसनपुर गैस एजेंसी के प्रतिष्ठान पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं द्वारा विश्व हिन्दी दिवस पर प्रकाश डाला गया। हिंदी हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान है।इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा शपथ भी ली गयी।

अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ हसनपुर के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा को वैश्विक स्तर पर प्रचारित और प्रसारित करना है।इस दिन की शुरुआत 1975 में नागपुर में आयोजित पहले विश्व हिंदू सम्मेलन से हुई। वर्ष 2006 में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाने की घोषणा की गई। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यह भारत के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाली एक मजबूत कड़ी है।यह दिन हमें हिंदी के महत्व को समझने और इसे बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है।हमें गर्व करना चाहिए कि हिंदी आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रही है। हिंदी हमें अपनापन और गर्व का एहसास कराती है। आज पूरी दुनिया में हिंदी का परचम लहर रहा है। अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक हर जगह हिंदी बोली और समझी जाती है। यह हम सब के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर गौतम बुद्ध जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम, अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ के महामंत्री विनोद कुमार गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहतास सिंह उर्फ डब्लू भैय्या, उद्यान समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गौतम, पूर्व सभासद अरविंद कुमार अन्ना,जाटव महासभा के अध्यक्ष लवी सागर, रूपराम सिंह,मुखराम सिह, दिनेश जाटव,जंगबहादुर,कपिल कुमार उर्फ कालू,दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending