Trending
अमरोहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, scarpio n से करते थे हथियार तस्करी
अमरोहा (सब का सपना):- जनपद के थाना बछरायूं पुलिस द्वारा ग्राम कुआखेडा रोड के किनारे से काले रंग की स्कार्पियो-एन गाडी सहित 01 अवैध पिस्टल .32 बोर, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अवैध तमंचा .32 बोर, 07 जिन्दा कारतूस .32 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी धनौरा अंजली कटारिया के निकट पर्यवेक्षण में थाना बछरायूं पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम कुआखेडा रोड पर एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या UP21 DQ 3004 को रोका गया।पुलिस वाहन को देखकर गाड़ी में सवार 03 व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये, जबकि 04 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. अर्जुन पुत्र सूरजवीर निवासी ग्राम कटपुरा थाना बछरायूँ जनपद अमरोहा 2. निखिल पुत्र परमसिंह निवासी गुलडिया थाना नौगावा सादात जनपद अमरोहा 3. निक्की पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम हासमपुर भूड थाना बछरायूँ जनपद अमरोहा 4. परणदीप उर्फ टीटू पुत्र हेमराज सिंह निवासी ग्राम खादगुर्जर थाना गजरौला अमरोहा शामिल हैं।पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर तमचे पिस्टल आदि को अलग अलग जगह से खरीदकर अन्य लोगों को बेचने का काम करते हैं। इस काम में उनके साथ विक्रान्त गरेवाल जो अमरोहा का रहने वाला है, साथ रहता है। वे सभी लोग विक्रान्त गरेवाल की स्कॉर्पियो एन गाडी UP 21 DQ 3004 से ही खरीदने जाते हैं और इसी गाडी से लोगों से सम्पर्क कर बेचने जाते हैं।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध1 year agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
