Connect with us

Sambhal news

बंदर ले उड़ा एक लाख रुपये से भरा थैला, पुलिस ने खोजकर लौटाई रकम

Published

on

असमोली/सम्भल(सब का सपना):- थाना क्षेत्र की चौकी मनोटा में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक बंदर टैम्पो से एक लाख रुपये से भरा थैला उठाकर पेड़ पर चढ़ गया। बाद में बंदर ने थैला नीचे फेंक दिया, जिसे एक राहगीर उठाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से राहगीर की पहचान कर पूरी रकम बरामद कर उसके मालिक को सौंप दी।


जानकारी के अनुसार पीड़ित हासिम पुत्र अफसर अली निवासी ग्राम चन्दवार की मंढिया थाना असमोली ने चौकी मनोटा पर सूचना दी कि मंगलवार सुबह वह अपने टैम्पो में पंचर लगाने के लिए मनोटा पुल के पास रुका था। इसी दौरान वह टैम्पो के टूल बॉक्स से पाना चाबी और स्टेपनी निकाल रहा था। टूल बॉक्स में सफेद थैले में एक लाख रुपये नगद भी रखे हुए थे।
हासिम ने बताया कि जब वह स्टेपनी बदल रहा था तभी अचानक एक बंदर टूल बॉक्स से रुपये से भरा थैला निकालकर पेड़ पर चढ़ गया। बाद में बंदर ने थैला नीचे फेंक दिया, जिसे एक राहगीर उठाकर स्कूटी से सम्भल की ओर चला गया।


सूचना मिलते ही हाल ही में तैनात चौकी प्रभारी अरशद खान ने अपनी टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के आधार पर स्कूटी सवार राहगीर की पहचान कर उसे तलाश किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक लाख रुपये बरामद कर पीड़ित हासिम को वापस सौंप दिए। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending