Connect with us

Blog

जनपद में खराब मौसम तेज आंधी वर्षा वज्रपात जल भराव अन्य प्राकृतिक आपदाओं की संभावना के दृष्टिगत करें नियमों का पालन

Published

on

मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का करें पालन

अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद अमरोहा में संभावित खराब मौसम, तेज आंधी, वर्षा, वज्रपात, जलभराव एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूर्ण सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है तथा आवश्यक बचाव एवं राहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि प्रिय जनपदवासियों, मौसम विभाग द्वारा आगामी समय में तेज आंधी, बारिश, वज्रपात एवं खराब मौसम की संभावना व्यक्त की गई है। आप सभी से अपील है कि मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।आपकी सतर्कता एवं सावधानी से किसी भी प्रकार की जनहानि एवं दुर्घटना को रोका जा सकता है।

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। बच्चों, बुजुर्गों एवं पशुओं की विशेष सुरक्षा सुनिश्चित करें।किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन अथवा कंट्रोल रूम को सूचना दें। जिलाधिकारी ने आंधी-तूफान के दौरान सावधानियां बरतने व खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों एवं पेड़ों के नीचे खड़े न हों। कच्चे एवं कमजोर मकानों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। घरों की खिड़कियां एवं दरवाजे बंद रखें। छतों पर रखी ढीली वस्तुओं को सुरक्षित बांध दें।वाहन धीरे चलाएं एवं अनावश्यक यात्रा से बचें।

बिजली के खंभों एवं टूटे तारों से दूर रहें। वज्रपात (बिजली गिरने) से बचाव करने के लिए बारिश एवं गरज-चमक के दौरान मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करें। खुले मैदान, तालाब, नदी एवं ऊंचे स्थानों से दूर रहें। पेड़ों के नीचे शरण न लें।धातु की वस्तुओं एवं बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखें। घर में रहें एवं विद्युत उपकरणों के प्लग निकाल दें। खेतों में कार्य कर रहे किसान तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचें।याद रखें कि जब गरज सुनाई दे, तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं। तेज वर्षा एवं जलभराव के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।नालों, पुलों एवं तेज बहाव वाले पानी के पास न जाएं। बच्चों को पानी भरे क्षेत्रों में खेलने न दें। पीने के पानी को ढककर रखें एवं उबालकर प्रयोग करें। आवश्यक दवाइयां एवं टॉर्च आदि पहले से तैयार रखें।

किसानों हेतु विशेष सलाह मौसम खराब होने की संभावना पर कटाई की गई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें।कृषि उपकरण एवं पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधें। खेतों में कार्य करते समय मौसम अपडेट पर नजर रखें। बिजली चमकने पर तुरंत खेत से बाहर निकल जाएं। पशुपालकों हेतु निर्देश देते हुए कहा कि पशुओं को खुले स्थानों पर न बांधें। पशुशालाओं की मजबूती सुनिश्चित करें। पशुओं के लिए सूखा चारा एवं स्वच्छ पानी की व्यवस्था रखें। आपातकालीन तैयारीमोबाइल फोन चार्ज रखें।आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित एवं जलरोधक स्थान पर रखें। प्राथमिक उपचार किट तैयार रखें।

टॉर्च, बैटरी एवं आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध रखें। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएंजिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय। राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया। स्वास्थ्य विभाग एवं एम्बुलेंस सेवाएं सक्रिय।विद्युत एवं नगर निकाय विभाग को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है।आपातकालीन स्थिति में जिला कंट्रोल रूम, अमरोहा 05922-252100, 252800, आपातकालीन सेवाएं पुलिस : 112 एम्बुलेंस : 108 अग्निशमन : 101जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अमरोहा से संपर्क करें।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending