Connect with us

Bijnor news

घरेलू कलह का दर्दनाक अंजाम, एक संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी तो दूसरी ने खाया जहर

Published

on

एक विवाद और दो जिंदगियां खतरे में, दोनों को पहुंचाया गया अस्पताल, गांव में फैली सनसनी

बिजनौर (सब का सपना):- जनपद के स्योहारा क्षेत्र के गांव गल्लाखेड़ी में मंगलवार रात सास-बहू के बीच हुआ विवाद उस समय गंभीर हो गया जब बहू संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई और सास ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गांव गल्लाखेड़ी निवासी मितलेश (45) पत्नी अतर सिंह और उनकी बहू प्रियाशी (35) पत्नी अभिकांत के बीच मंगलवार रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद प्रियाशी नीचे कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसके झुलसने की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और आग बुझाई।उधर, इसी दौरान मितलेश ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मितलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा से हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि प्रियाशी को पहले सीएचसी नूरपुर, फिर जिला अस्पताल बिजनौर ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार प्रियाशी के पहले पति की वर्ष 2020 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसका अभिकांत से विवाह हुआ था। बताया जाता है कि विवाह के बाद से परिवार में विवाद की स्थिति बनी रहती थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी क्रम में यह घटना हुई। दोनों महिलाओं का उपचार चल रहा है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। मामले में आवश्यक जांच की जा रही है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending