Connect with us

Sambhal news

बहजोई में पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, नो पार्किंग में खड़े वाहनों के किए गए चालान

Published

on

बहजोई/संभल(सब का सपना):- पुलिस अधीक्षक संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में शनिवार को बहजोई कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस और थाना बहजोई पुलिस ने संयुक्त रूप से इस्लामनगर चौराहे पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया।पुलिस टीम ने चौराहे के आसपास खड़े ठेला संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे चौराहे से कम से कम 50 मीटर की दूरी पर ही अपने ठेले लगाएं और सड़क को पूरी तरह खाली रखें, ताकि यातायात प्रभावित न हो। साथ ही आसपास के दुकानदारों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपना सामान दुकान के अंदर रखें और फुटपाथ अथवा सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें।अभियान के दौरान सड़क पर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे गए और वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया या यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस अभियान में यातायात प्रभारी जगरोशन, उपनिरीक्षक यातायात सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल सनी सिंह, कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, थाना बहजोई के उपनिरीक्षक सोमपाल सिंह तथा कांस्टेबल हिमांशु सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Trending