Bijnor news
जमालपुर में श्री आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ
फीता काटकर वरिष्ठ नेता भगवान दास सैनी ने किया उद्घाटन
राजा का ताजपुर/बिजनौर (सब का सपना):- ग्राम जमालपुर में श्री आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत के भावी उम्मीदवार भगवान दास सैनी ने फीता काटकर किया।रामलीला के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुमित विश्वकर्मा, हरि सिंह चौहान, बूथ अध्यक्ष अरविंद चौहान, पूर्व BDC सदस्य शीशराम सैनी, डॉ. आयुष दिवाकर तथा अंशुल दिवाकर सहित अनेक सम्मानित साथी उपस्थित रहे।
रामलीला समिति एवं ग्रामवासियों ने अतिथियों का फूल-मालाओं एवं आत्मीय स्वागत के साथ सम्मान किया। इस दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सत्य, मर्यादा, संस्कार, भाईचारे और सद्भावना का संदेश देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में आपसी प्रेम और एकता को मजबूत किया जा सकता है।
रामलीला के शुभारंभ को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रामलीला समिति ने सभी ग्रामीणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
अंत में भगवान दास सैनी ने रामलीला समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा किए गए सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से समाज में संस्कार, एकता एवं सद्भावना का प्रकाश फैलते रहने की कामना की।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
