Bijnor news
आम के बागों और खेतों में जुए की महफिलें, मोबाइल से सट्टे का आरोप
ग्रामीणों में असामाजिक तत्वों के जमावड़े को लेकर रोष, पुलिस से कार्रवाई की मांग
नगीना/बिजनौर (सब का सपना):- नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जुए और अवैध सट्टे का कारोबार संचालित होने की चर्चाओं से लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर से सटे गांव काजीपुरिमा उर्फ काजीवाला तथा आसपास के खाली पड़े आम के बागों और खेतों में खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ों के बीच ताश के पत्तों पर कथित रूप से भारी रकम का दांव लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि इन स्थानों पर नगीना सहित आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जुआ खेलने वालों और वहां जुटने वाले असामाजिक तत्वों के कारण क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कथित जुआरियों के भय तथा बाद में किसी तरह के उत्पीड़न की आशंका के चलते लोग पुलिस से सीधे शिकायत करने से भी कतराते हैं।
वहीं नगर क्षेत्र में भी पुराने सट्टा कारोबारियों के सक्रिय होने की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक अब सट्टे का कारोबार पर्ची या रजिस्टर के बजाय मोबाइल फोन के माध्यम से संचालित किए जाने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि कुछ लोग चाय की दुकानों, पान की दुकानों और विभिन्न मोहल्लों में घूम-फिरकर मोबाइल के जरिए सट्टे का कथित कारोबार चला रहे हैं।नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक के.के. विश्नोई का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आम के बागों, खेतों और यूकेलिप्टिस के पेड़ों के बीच कथित रूप से चल रहे जुए तथा नगर में मोबाइल के माध्यम से संचालित बताए जा रहे सट्टे के कारोबार की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
