Bijnor news
Bijnor News :- बीच बाजार दिनदहाड़े दुकान से नोटों के गजरे चोरी, व्यापारियों में हड़कंप
सीसीटीवी में काले कपड़ों में दुकान में घुसता दिखाई दिया संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
बढ़ापुर/बिजनौर (सब का सपना):- नगर के मेन बाजार में दिनदहाड़े जनरल स्टोर की दुकान से नोटों की माला (गजरे) चोरी होने की घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद बाजार में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मेन बाजार निवासी मोहम्मद हसन के पुत्र मोहम्मद अकरम की जनरल स्टोर की दुकान है। बताया गया कि दोपहर के समय अकरम खाना खाने के लिए दुकान बंद कर घर चले गए थे।
इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान में घुस गया और दुकान में टंगी नोटों की मालाएं (गजरे) चोरी कर फरार हो गया।खाना खाने के बाद जब अकरम वापस दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। उन्होंने आसपास के व्यापारियों के साथ बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति काले कपड़े पहने दुकान में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है।दिनदहाड़े बीच बाजार हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। पीड़ित व्यापारी ने अन्य व्यापारियों के साथ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालकर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
