Connect with us

Bijnor news

Bijnor News:- सीएम योगी से मिलीं भाजपा प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी, पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

Published

on

मालन नदी पर पुल, तेंदुए से फसल नुकसान का मुआवजा समेत उठाईं जनहित की मांगें

बिजनौर (सब का सपना):- भाजपा प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की जनसमस्याओं से संबंधित पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उन्होंने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


मांग पत्र में नजीबाबाद में मालन नदी पर पुल निर्माण, तेंदुए के हमलों से किसानों को होने वाले नुकसान पर मुआवजा दिलाने, कॉर्बेट क्षेत्र के भिकावाला गांव में सोलर फेंसिंग कराने, ग्राम पंचायत सुंदरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने तथा सरकार, संगठन और अनुसूचित जाति आयोग में जाटव समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।
दीपमाला संतोषी ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संबंधित मांगों पर नियमानुसार सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Trending