Connect with us

Gyan

Amroha News:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जनपद के विकास खंड अमरोहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मऊमयचक में स्थित बृहद गौ संरक्षण केंद्र में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता में सहभागिता सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख गुरेन्द्र सिंह ढिल्लो की गरिमामयी उपस्थिति में खण्ड विकास अधिकारी अमरोहा एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अमरोहा द्वारा विकास खंड के कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चलाया गया। गौवंश का पूजन कर उन्हें हरा चारा और गुड़ खिलाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा गौशाला में गौवंश के लिए कुल 7500 रुपये की धनराशि दानस्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी अमरोहा भूप सिंह, कैलसा मंडल अध्यक्ष धमेन्द्र सैनी, डिप्टी सीवीओ निलय कुमार, एडीओ पंचायत मदनपाल सिंह, योगेन्द्र सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रियांशु वर्मा ग्राम विकास अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी जितेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान पति राजीव सिंह के साथ गौशाला के समस्त केयर टेकर, सफाई कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा गौवंश संरक्षण की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।

Trending