Connect with us

Sambhal news

Sambhal News:- एसपी ने रजपुरा थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Published

on

रजपुरा/संभल(सब का सपना)जनपद में रविवार को पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने थाना रजपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और थाने में रखे प्रचलित अभिलेखों का अवलोकन किया।
पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात और मालखाना सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क पर प्राप्त होने वाली शिकायतों तथा उनके निस्तारण की स्थिति की भी जानकारी ली। एसपी ने पुलिसकर्मियों को थाना आने वाले आगंतुकों और फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों को अद्यावधिक रखने, लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा थाना परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता के साथ निर्वहन करने और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Trending