Connect with us

Sambhal news

Sambhal News:- शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर सपा ने बनाई रणनीति

Published

on

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर शिक्षकों से संपर्क अभियान चलाने पर जोर

चंदौसी/संभल(सब का सपना):- जनपद में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को ज्ञानवती बैंकट हॉल, चंदौसी में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बरेली-मुरादाबाद मंडल शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाना रहा। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भेजे गए बरेली-मुरादाबाद मंडल के प्रभारी गुलाम हुसैन एवं तैयब साहब का स्वागत-अभिनंदन किया गया। प्रभारी गुलाम हुसैन ने कहा कि शिक्षक विधान परिषद चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और शिक्षकों से लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षकों, किसानों और नौजवानों के हितों की लड़ाई लड़ती आई है।


जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के बहजोई और चंदौसी के बूथों की जिम्मेदारी पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल प्रबंधकों और शिक्षकों से व्यक्तिगत संपर्क कर पार्टी की नीतियों और शिक्षक हित से जुड़े मुद्दों की जानकारी दें।
जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा मास्टर वाहिद ने बताया कि शिक्षकों के बीच विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से उन्हें समाजवादी पार्टी की नीतियों और शिक्षक हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी।


बैठक का संचालन जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधर ने किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक को विमलेश कुमारी, उमेश यादव, रेनू कुमारी, संगीता पाल, ओमप्रकाश प्रजापति, फकरे आलम, कामरेड रेवाराम, बलवंत सिंह और सुरेंद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया।
इस दौरान ताहिर उल्लाह खान, सुभाष वाल्मीकि, कमल शर्मा, जयवीर यादव, हेमंत राणा, हनी गुप्ता, शिक्षक अशोक गुप्ता, शिक्षक हरिओम शर्मा, आमिर खान, मोहसिन खान, वीरपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, सचिन यादव, डॉ. होराम सिंह, लाइक सिंह, मनीष कुमार, फराज, असगर अली, एसपी विलाल, नथू यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending