उत्तर प्रदेश
Amroha News:- रजबपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
रजबपुर/अमरोहा (सब का सपना):- जनपद की रजबपुर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसकी पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ अपराध की संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
बता दें कि अमरोहा के रजबपुर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गजेंद्र (35) के रूप में हुई है। वह अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम रामोतार है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी गजेंद्र केस नंबर 53/2021 से जुड़ा है। उसके खिलाफ रजबपुर थाने में धारा 354, 376, 511 भादवि और पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4, 18 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गजेंद्र को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे अमरोहा कोर्ट में पेश किया गया।रजबपुर थाना पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई अमरोहा के पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के आदेश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और थाना प्रभारी तेजपाल सिंह की देखरेख में इसे अंजाम दिया गया।थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने रविवार दोपहर को बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
