उत्तर प्रदेश
Amroha News:- श्री धार्मिक रामलीला कमेटी अमरोहा ने पालिका अध्यक्षा को सौंपा ज्ञापन, ‘आदर्श रामलीला महोत्सव 2026’ की तैयारियों पर हुई चर्चा
अमरोहा (सब का सपना):- श्री धार्मिक रामलीला कमेटी अमरोहा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नगरपालिका परिषद् अमरोहा की सम्मानित अध्यक्षा (चेयरमैन) शशि जैन से औपचारिक मुलाकात की और आगामी भव्य ‘आदर्श रामलीला महोत्सव 2026’ के सफल एवं सुचारू आयोजन हेतु एक ज्ञापन सौंपा। बता दे की आदर्श रामलीला महोत्सव 2026 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार से मुकुट पूजा से प्रारंभ हो जाएगा जो 21 अक्टूबर दिन बुधवार को भरत मिलाप शोभायात्रा एवं राजगद्दी तक चलेगा।
जिसमें दिनांक 14 अक्टूबर दिन बुधवार को भव्य राम बारात जो की मोहल्ला कोट दिल्ली वालों के मकान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई जे.एस.हिंदू इंटर कॉलेज (रामलीला मैदान) में पहुंचेगी एवं विशाल दशहरा मेला दिनांक 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतलो के दहन के साथ संपन्न होगा एवं दिनांक 21 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार को भरत मिलाप शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमो को लेकर अध्यक्ष विशाल गोयल के नेतृत्व में ज्ञापन के माध्यम से श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी शशि जैन नगर पालिका अध्यक्ष अमरोहा से मुलाकात की। सदस्यों ने पालिका अध्यक्षा को महोत्सव की प्राचीन परंपरा और इसके सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया।
ज्ञापन के माध्यम से रामलीला मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों में नागरिकों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की गई। रामलीला मेले और मंचन स्थल के आसपास प्रतिदिन विशेष सफाई अभियान चलाने तथा डस्टबिन रखवाने की व्यवस्था। श्रद्धालुओं हेतु टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति तथा मेला परिसर व पहुंच मार्गों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइटों और एलईडी लाइटों का प्रबंध। रामलीला मैदान को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों की मरम्मत और संभावित जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए त्वरित निकासी का इंतजाम। महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई मोबाइल शौचालय तथा स्वच्छता बनाए रखने हेतु पालिका कर्मचारियों की तैनाती।
नगरपालिका अध्यक्षा शशि जैन ने कमेटी के ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। अमरोहा नगर पालिका परिषद् ‘आदर्श रामलीला महोत्सव 2026‘ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए स्वच्छता, प्रकाश और नागरिक सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहने देगी। इस अवसर पर श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिसमे अध्यक्ष विशाल गोयल, महामंत्री विकास टंडन, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, करुणेश गोयल, कपिल शर्मा, अमित रस्तौगी, शार्दुल अग्रवाल, अभय आर्य, स. सतनाम सिंह, स. हरजीत सिंह, सुगंध शर्मा, कपिल वर्मा, रवि कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, लव खंडेलवाल आदि पदाधिकारी एवं सदस्यों को उपस्थित रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
