Connect with us

उत्तर प्रदेश

Fathepur news धाता में पुलिस मुठभेड़, गौकशी के वांछित के पैर में लगी गोली

Published

on

फतेहपुर (सब का सपना):- जनपद के थाना धाता क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और गौकशी के वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गौकशी के मुकदमे में वांछित अब्बास क्षेत्र में छिपा है। थाना धाता पुलिस टीम ने दबिश/चेकिंग के दौरान उसे पकड़ने का प्रयास किया तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अब्बास गौकशी के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Trending