उत्तर प्रदेश
Amroha news निजी अस्पताल पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 4 प्राइवेट एंबुलेंस सीज
अमरोहा (सब का सपना):- जनपद अमरोहा में जोया रोड स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर पर परिवहन विभाग ने प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज मिश्रा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राइवेट एंबुलेंसों की जांच की। जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद चार प्राइवेट एंबुलेंस को सीज कर लिया गया।
मनोज मिश्रा ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से प्राइवेट एंबुलेंसों के खिलाफ स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों से शिकायतें आ रही थीं। इन शिकायतों में वाहनों के मानकों का पालन न करने, जरूरी दस्तावेज अधूरे रखने और सेवाओं में लापरवाही की बात कही जा रही थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने संयुक्त चिकित्सालय परिसर में छापेमारी कर कार्रवाई शुरू की।
इस अवसर पर एसीएमओ सहित परिवहन विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी एंबुलेंसों की बारीकी से जांच की और पाई गई कमियों के आधार पर चार वाहनों को जब्त कर लिया। मनोज मिश्रा ने वाहन चालकों और संचालकों को संबोधित करते हुए सख्त संदेश दिया कि वे अपने वाहनों के सभी मानक पूरे करके ही सड़क पर उतारें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
