Connect with us

उत्तर प्रदेश

AMROHA NEWS :- गजरौला हसनपुर मार्ग पर कार और टेंपों की टक्कर,2 महिला समेत 6 घायल

Published

on

गजरौला/अमरोहा (सब का सपना):- जनपद की गजरौला हसनपुर मार्ग पर शनिवार की देर रात एक कार और टेंपो की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें दो महिलाओं सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से तीन की हालत गंभीर होते थे उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग संभल जिले के एक गांव में मौत में शामिल होने के लिए गए थे जो वापस अपने घर लौट रहे थे।


बता दें कि पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र की गजरौला-हसनपुर मार्ग का है जहां शनिवार की देर रात एक कार और टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसमें भीड़ में शामिल लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में रमजानी, जनाबुद्दीन, मुशाहिद, बुद्धुन, इकबाल और दो महिलाएं शामिल हैं। ये सभी गजरौला थाना क्षेत्र के शाहपुर उर्फ शहाबपुर गांव के रहने वाले हैं। सभी संभल के बाबई गांव में एक मौत में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।जैसे ही उनका टेंपो गजरौला-हसनपुर मार्ग पर पहुंचा, सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया।गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है।गजरौला थाना प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को हिरासत में लिया है और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Trending