उत्तर प्रदेश
AMROHA NEWS:- बछरायूं में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘हेल्दी बेबी शो’ कार्यक्रम का आयोजन,अभिभावकों को किया गया जागरूक
बछरायूं/अमरोहा (सब का सपना):- जनपद के धनौरा तहसील के बछरायूं कस्बे में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘हेल्दी बेबी कार्यक्रम’ का आयोजन कराया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वहां पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे धनौरा विधायक राजीव तरारा ने किया। कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित अभिभावकों को बच्चों के प्रति उनके स्वास्थ्य और उनके बेहतर पोषण के लिए जागरूक किया गया।
बता दें कि बछरायूं कस्बे में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद अमरोहा के 50 शैय्या युक्त चिकित्सालय बछरायूं में शनिवार को ‘हेल्दी बेबी शो’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धनौरा विधायक राजीव तरारा ने किया। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, नियमित टीकाकरण और दंत स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में बच्चों की उचित देखभाल, संतुलित आहार, साफ-सफाई और समय से टीकाकरण कराने के महत्व पर जोर दिया गया। अभिभावकों को बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान देने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों के टीकाकरण कार्ड को अनिवार्य रखा गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चों में दांतों की समस्याओं और मुख की स्वच्छता को लेकर भी जागरूक किया।नियमित रूप से दांतों की सफाई करने और समस्या होने पर समय से उपचार कराने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा ने प्रतिभावान बच्चों एवं कार्यक्रम के प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों और अभिभावकों की सहभागिता से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
