उत्तर प्रदेश
AMROHA NEWS:- डिडौली क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो से ब्लैकमेलिंग का मामला,केस दर्ज,जांच शुरू
डिडौली/अमरोहा (सब का सपना):- जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने एवं उसकी अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बता दें कि इस मामले में की गई शिकायत के मुताबिक करीब 16 साल की नाबालिग लड़की जोया स्थित एक ज्वैलरी की दुकान पर काम करती थी।आरोपी प्रदीप कुमार ने प्रचार ग्रुप से उसका नंबर लिया और लगातार फोन करने लगा। 3 अक्टूबर की सुबह प्रदीप ने उसे एक फास्ट फूड की दुकान पर बुलाया। वहां उसने पानी दिया, जिससे लड़की की तबीयत बिगड़ी। प्रदीप उसे फास्ट फूड की दुकान के ऊपर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।विरोध पर मुंह में कपड़ा ठूंसकर अश्लील फोटो खींची और वायरल करने की धमकी देकर डराया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता का परिवार अनुसूचित समाज से है
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
