Connect with us

उत्तर प्रदेश

AMROHA NEWS:- हसनपुर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

Published

on

हसनपुर/अमरोहा (सब का सपना):- जनपद की हसनपुर थाना पुलिस ने रविवार को पोक्सो एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अपराध से संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।


बता दें कि पुलिस ने इस कार्यवाही को अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के द्वारा जनपद भर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में किया है पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम कैलाश उर्फ करन सिंह उम्र करीब 40 है जो गांव दयावली,थाना हसनपुर ,जनपद अमरोहा का निवासी है। इसके अलावा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी हसनपुर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 0597/2026 से जुड़ा था। उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(4) और 351(3) के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 5K/6 के तहत केस दर्ज है।पुलिस टीम ने तलाश के दौरान उसे पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending