Bijnor news
बाल दिवस पर ‘मेरी एंड जीसस सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ में विशाल बाल मेले का आयोजन
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दी शिक्षा की अलख
स्योहारा/बिजनौर (सब का सपना):- जनपद बिजनौर के स्योहारा स्थित ‘मेरी एंड जीसस सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ में बाल दिवस के अवसर पर एक भव्य और विशाल बाल मेले का आयोजन किया गया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले बाल दिवस के इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सीसी सिंह और समाजसेवी यूनुस घोसी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रेस क्लब स्योहारा के महामंत्री नजम सिद्दीकी, प्रबंधक सीसी सिंह, प्रधानाचार्या अनीता सिंह और समाजसेवी यूनुस घोसी ने संयुक्त रूप से परिसर में पौधे रोपकर प्रकृति संवर्द्धन का संकल्प लिया और विधिवत रूप से मेले की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रेस क्लब स्योहारा के महामंत्री नजम सिद्दीकी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से अगाध प्रेम करते थे और देश का भविष्य बच्चों की शिक्षा एवं संस्कारों पर ही निर्भर है।

‘मेरी एंड जीसस सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ द्वारा बाल दिवस पर इस प्रकार के आयोजनों से न केवल बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि उनमें व्यावहारिक ज्ञान, अनुशासन और सामाजिकता की भावना भी विकसित होती है। बाल मेले के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सुंदर और आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने नृत्य और कला के जरिए शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया, जिसे उपस्थित दर्शकों और गणमान्य अतिथियों ने खूब सराहा।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक सीसी सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका रूही मलिक, इमेंन्वल्, ज़ेबा, और स्टूडेंट मिनी, वंश, आलिया, आशी, महिमा, अज़िया, रुद्रश, मानव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
