Trending
फिल्म ‘सच की जीत’ रीलीज दर्शकों ने खूब सराहा
नई दिल्ली(गिरजा शंकर अग्रवाल):- विशेष दृष्टि फिल्म एण्ड टी-वी- प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘सच की जीत’ 5 जनवरी 2024 को सिनेमाओं पर रीलीज हो गई है। दर्शकों ने इस फिल्म को देखकर खूब सराहा है। फिल्म की कहानी भी लोगों को बहुत पसंद आई है। फिल्म की गीत और संगीत ने भी लोगों को खूब मनोरंजन किया है। इस फिल्म के निर्माता और लेखक कलीराम तोमर हैं। और निर्देशक राहुल मौजे ने अपने निर्देशन में इसे बनाया है फिल्म के डीओपी गणेश पंवार ने अपने कैमरे की आंखों से इसे खूबसूरत तरीके से सजाया हैं फिल्म में संगीत मशहूर संगीतकार प्रदीप रंजन और स्व- सावन कुमार सावन ने दिया हैं। गीतों को मशहूर गायक शाहीद माल्या, रजा हसन, सुरेश आनंद, रानी इंद्राणी शर्मा एवं सरिता सिंह ने अपने मधुर सुरों से गाया है। फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार जूनियर महमूद जिनका 8 दिसम्बर को देहांत हो गया है और उनकी यही फिल्म आखरी शाबित हुई है।

वह अपने इस फिल्म को देख नहीं पाये। इसके अलावा फिल्म में मशहूर कलाकार सहजाद खान, राजू श्रेष्ठा, एहसान कुरैशी, रमेश गोयल, गुलशन पाण्डेय, सुशील परवाना, राजकुमार दुआ, राजबीर कुण्डु, सन्नी सिंह, हर्षा निकम, सुहास रूके, सुमन नेगी, निहारिका, गार्गी गिरी, मोनीसा दर्जी, धनंजय सिंह, भाभी जी घर में हैं के कलाकार किशोर भानूशाली, विश्व जीत सोनी, शंकर देशमुख, हरीश देशमुख आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर इस फिल्म को बनाने में मदद की है। हरियाणा की बेटी का खिताब जीतने वाली नेहा बंसल ने इसमें आइटम सांग किया है फिल्म के गोरियोग्राफर पप्पू सर और दीपक थापा हैं और फिल्म की एडिटिंग औडियो लैब में की गई है जिसे वहां के एडिटर्स ने बहुत अच्छे तरीके से तराशा है और जो प्रिंट फिल्म का है उसकी सभी ने तारीफ की है। यह फिल्म अहिंसा का सबक सिखाने वाले भगवान बुद्ध और बाबा साहेब डॉ- अम्बेडकर द्वारा रचित भारत के संविधान को समर्पित की गई है।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
