Connect with us

उत्तर प्रदेश

जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने भारत संकल्प यात्रा में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Published

on

vikshit bharat sanklap yatra

गजरौला/अमरोहा:- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का सिलसिला जारी है। रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा नगर पालिका गजरौला पहुंची। जिसमें लोगों को यात्रा का उद्देश्य व केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रमाबाई डिग्री कॉलेज में जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बिजली, पानी, आवास योजना आदि की जानकारी देते हुए जनता से उनका लाभ लेने की अपील की। भारत संकल्प यात्रा में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, जिला प्रभारी सतपाल सिंह, विधायक राजीव तरारा, सांसद कवर सिंह तवर, ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, ब्लॉक प्रमुख पति वीरेंद्र सिंह चौधरी, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लों, नगर पालिका ईओ गार्गी त्यागी, लिपिक वेदप्रकाश, आदेश अग्रवाल, अजय कुमार गोस्वामी, रविंद्र आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending