Connect with us

अंतर्राष्ट्रीय

जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार मे राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की बैठक हुई आयोजित।

Published

on

अमरोहा/यूपी:-जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार मे राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अन्तर्गत अनेक प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वायु को स्वच्छ रखने के लिये अधिक से अधिक नीम के वृक्ष लगाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी न0पा0 गजरौला को दिये। उन्होने जिला प्रदूषण बोर्ड को निर्देश देते हुये कहा कि प्रतिदिन एयर क्वालिटी की रिपोर्ट अवश्य प्रस्तुत करेें।
इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस चौकी के कोने से लाडोमोल्डिंग इण्टरप्राईजेज की ओर दोनो साईड पटरी पर ग्रीन वेल्ट कार्य करने के सम्बन्ध में कहा कि ग्रीन वेल्ट के लिये नीम और उनके बीच-बीच में कनेर के पौधे लगाये जाये। इंडस्ट्रियल एरिया में राज्य भण्डारगृह के सामने स्थित पुलिया से पार्क की ओर दोनो साईड पटरी पर ग्रीन वेल्ट कार्य किया जाये। इंडस्ट्रियल एरिया में ओम फैब्रिकेशन से एल०ऐनव प्रा०लि० की ओर सी०सी० टाईल्स साईट पटरी का निर्माण कार्य किया जायेगा जो पूर्णतः लॉक हो।


इंडस्ट्रियल एरिया में राज्य भण्डार गृह के सामने स्थित पुलिया से पार्क की ओर सी०सी० रोड का निर्माण कार्य, इंडस्ट्रियल एरिया में बी०एस०एन०एल० के कोने से हनुमान मन्दिर तक सी०सी० रोड टाईल्स साईट पटरी का निर्माण कार्य, इंडस्ट्रियल एरिया में बी०एस०एन०एल० के पास स्थित पुलिया से हनुमान मन्दिर की ओर सी०सी० रोड का निर्माण कार्य और जन-जागरूकता हेतु डिजिटल स्क्रीन की स्थापना का कार्य किया जायेगा। अधिशासी अधिकारी न0पा0प0 गजरौला ने जानकारी देते हुये कहा कि जन जागरूकता के लिये गजरौला के प्रमुख चौराहे पर एक बड़ी ली एलईडी लगायी जायेगी।
उन्होनें सख्त निर्देश देते हुये कहा कि उक्त कार्य के लिये जो बजट आवंटित हुआ है उसका सदुपयोग किया जाये और वायु स्वच्छ रहे इसके लिये आवश्यक व प्रभावी कदत उठाये जाये, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी एस0पी0सिंह, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी आदि सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थि रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending