Trending
पी०सी०एस० (प्रा०) परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए समन्वयक अधिकारियों की उपस्थिति में की गई बैठक
अमरोहा(सु.वि.):- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में दिनांक 22.12.2024 को जनपद में आयोजित होने वाली पी०सी०एस० (प्रा०) परीक्षा-2024 को नकलविहीन शांतिपूर्ण, पारदर्श शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिये सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक लोक सेवा आयोग द्वारा भेजे गए समन्वयक अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की गई। उक्त परीक्षा में जनपद में दो पालियों में सम्पन्न होगी प्रथम पाली 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 2.30 बजे से 4.30 बजे तक सम्पन्न होगी।
परीक्षा में लापरवाह अधिकारियों को बक्सा नहीं जाएगा जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा नकल विहीन शांतिपूर्ण शुचिता पूर्ण सकुशल परीक्षा कराई जाए । परीक्षा की संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाए परीक्षा के संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को बख्सा नहीं जाएगा । परीक्षा के नियमों का पुस्तिका में भलीभांति अध्ययन कर लें । किसी भी स्तर पर त्रुटि नहीं होनी चाहिए आयोग के निर्देशों के इतर कुछ भी कार्य न किया जाए निर्देशों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाए।
परीक्षा के लिए बनाए गए 16 केंद्र
सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट का बहुत महत्वपूर्ण रोल है उचित निर्णय लेकर परीक्षा कराएं । परीक्षा के लिए 16 केंद्र बनाये गए हैं सभी मे सकुशल परीक्षा सम्प्पन्न हो ।किसी भी केंद्र में किसी भी हालत में नकल नहीं होनी है । लापरवाही करने वालों के खिलाफ ततकाल FIR करायी जाए।
परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक ना खुले फोटो कॉपी की दुकान
परीक्षा केंद्र के निकट कोई फोटो कॉपी मशीन की दुकान खुली न रंहे सेंटर पर भीड़ 200 मीटर तक एकत्र न हो पुलिस यह विशेष ध्यान दें। ओएमआर और पेपर रिसीव करने और जमा करने के समय का सही से ध्यान रखना होगा । परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरता जाए। केंद्र व्यवस्थापक अपने से स्टाफ को भलीभांति ब्रीफ कर दिया जाए। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा से पूर्व अपने अपने केन्द्र में वैठक कर लें कोई कमी है तो दूर करा दिया जाए ।
परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले दिया जाएगा प्रवेश
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि परीक्षा केंद्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के 45 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा इसके पश्चात प्रवेश नहीं दिया जाएगा गेट क्लोज हो जाएगा । जिलाधिकारी ने कहा कि प्रश्न पत्र खोलने और सील करने की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी। सेंटर में कोई परीक्षार्थी मोबाइल फोन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक भ्रमण कर सेंटर देख लें कोई कमी है तो उसको समय तक पूर्ण कर लें।
जिलाधिकारी ने कहा की चेकिंग के उपरांत ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दें
जिलाधिकारी ने कहा कि इस परीक्षा से सम्वन्धित कोई संशय है तो दूर करलें। कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए । लापरवाही करने वाले अराजकतत्वों से कड़ाई से निपटा जाएगा। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जाए सेक्टर मजिस्ट्रेट यह विशेष ध्यान दें कि नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा।
रेलवे स्टेशन और रोडवेज स्टेशन पर बनाई जाएगी हेल्प डेस्क
जिलाधिकारी ने कहा कि रेलवे स्टेशन और रोडवेज स्टेशन में एक हेल्प डेस्क बनाई जाएगी जिसमे दो कार्मिक लगाए जाएंगे जो कि दूर दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को केन्द्र तक पहुँचने के लिए सहायता करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी केंद्रों में पानी प्रकाश शौचालय फर्नीचर की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए कंही कमी है तो दूर करा लिया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) बृजेश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, उपजिलाधिकारी अमरोहा सुधीर कुमार, नौगांवा सादात ब्रजपाल सिंह, धनौरा चंद्रकान्ता, हसनपुर सुनीता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
