Trending
नगर निगम की जनसुनवाई में आईं कुल 10 शिकायत, सात का मौके पर निस्तारण
मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- नगर निगम में हुई जनसुनवाई में 10 शिकायतें पहुचीं। अपर नगर आयुक्त रामजी लाल एवं अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने जनरलगंज स्थित नगर निगम सभागार में मंगलवार को जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम मथुरा वृन्दावन में कुल 10 शिकायत प्राप्त हुईं।
जिसमें सात शिकायतों का निस्तारण टीम को भेजकर तत्काल करा दिया गया शेष लंबित तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अपर नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त हुईं शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये। जनसुनवाई में सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता सिविल मोहम्मद रिजवान अहमद, अधिशासी अभियंता जल राम कैलाश, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र यादव, सहायक अभियंता जल हेमेंद्र गौतम आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
