bjp news
सच्चाई और अच्छाई के रास्ते पर चलने वाला होता है सच्चा मुसलमान:- राशिद मलिक
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलामंत्री व ख्वाजा ग्रुप के चेयरमैन राशिद मलिक ने कहा कि रमजान का महीना पाक होता है यह महीना अल्लाह रोजेदारों पर रहमत बरसाता है। इस दौरान श्री मलिक ने कहा कि रमजान के महीने मैं जो रोजेदार रोजे रखता है। उसे पांचों टाइम नवाज अदा करनी चाहिए। रमजान का महीना पाक होता है इस महीने जो कोई भी दिल से रोजा रखते हुए अल्लाह से जो भी अच्छी और सही मुराद मांगता है उसकी वह सभी मुरादे पूरी होती हैं।आगे कहा कि रमजान के महीने में सभी को रोजा रखना चाहिए और गरीबों की मदद करनी चाहिए। कहा कि जो भी रमजान के इस पाक महीने में रोजे रखकर समाज और देश की तरक्की चाहता है खुद पर सयंम रखता है वही एक सच्चा मुसलमान है। आगे श्री मलिक ने कहा कि सच्चा मुसलमान कभी भी किसी का भी बुरा नहीं चाहता। सच्चा मुसलमान रोजे रखते हुए गरीबों की मदद करता है और हमेशा नेक कार्य करता है आगे श्री मलिक ने कहा कि मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि हमारे समाज में चल रही कुरीतियां दूर हो और समाज नेक रास्ते पर चले। रमजान रखने वाले का दिल साफ होना चाहिए हमेशा उसे भलाई के रास्ते पर चलना चाहिए और कहा कि रोजेदार को चाहिए कि वह पांचों टाइम की नमाज अवश्य अदा करें।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
