Connect with us

अपराध

स्नान कर रही महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Published

on

संभल(सब का सपना):- सदर कोतवाली क्षेत्र मे एक महिला ने पडोसी युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली पुलिस से युवक के खिलाफ कार्यवाही करने की माग की है।महिला का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उसके घर मे आकर जबर्दस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया उस समय महिला स्नान कर रही थी।

महिला का आरोप है कि जब उसने अपने आप को बचाने का प्रयास किया तो युवक ने उसको काटना शुरू कर दिया किसी तरह महिला ने खुद को आरोपी युवक से बचाया ओर सदर कोतवाली पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

महिला द्वारा शिकायती पत्र पुलिस तक पहुँचने की जानकारी जब आरोपी पक्ष को पता चली तो आरोपी पक्ष के कुछ राजनीतिक लोग व एक गाँव के प्रधान पुत्र ने महिला के मायके वालो से सम्पर्क कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास क़िया, लेकिन महिला नही मानी। महिला ने बताया कि वह किराए के मकान पर रह कर अपनी गुज़र बसर कर रही है और उसका पति काफी समय से घर से दुर रहकर मजदूरी कर रहा है,यहां उसका कोई नही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending