Connect with us

Trending

निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना के अन्तर्गत होगा आधार बेस भुगतान

Published

on

सम्भल(सब का सपना):- निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त कर रहे सभी लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि शासन/निदेशालय विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना के लाभाथियों का भुगतान आधार वेस्ड प्रणाली के अन्तर्गत किया जायेगा।

तत्क्रम में उक्त योजना के समस्त लाभार्थियों से अनुरोध है कि जिन लाभार्थियों के बैंक खातों में आधार लिंक (केवाईसी) अपडेट/DBT नहीं है, वे सभी लाभार्थी यथाशीघ्र अपने सम्बन्धित बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक खाते में आधार लिंक (केवाईसी) अपडेट/DBT कराने का कष्ट करें, जिससे वित्तीय वर्ष 2024-25 में सम्बन्धित लाभार्थी के बैक खाते में निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन की धनराशि प्राप्त हो सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending