Connect with us

Trending

निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना के अन्तर्गत होगा आधार बेस भुगतान – जिला प्रोबेशन अधिकारी

Published

on

सम्भल- निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त कर रहे सभी लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि शासन/निदेशालय विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्योपरान्त निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना के लाभाथियों का भुगतान आधार वेस्ड प्रणाली के अन्तर्गत किया जायेगा। तत्क्रम में उक्त योजना के समस्त लाभार्थियों से अनुरोध है कि जिन लाभार्थियों के बैंक खातों में आधार लिंक (केवाईसी) अपडेट नहीं है, वे सभी लाभार्थी यथाशीघ्र अपने सम्बन्धित बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक खाते में आधार लिंक (केवाईसी) अपडेट कराने का कष्ट करें। ताकि वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही की किस्त सम्बन्धित लाभार्थी के बैक खाते में प्राप्त हो सके।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending