Connect with us

अपराध

बुलंदशहर के बाद अब मेरठ जेल मे बंद हिस्ट्रीशीटर के साथियों का वीडियो वायरल

Published

on

बुलंदशहर जेल के अंदर मेरठ के हिस्ट्रीशीटर की वीडियो के बाद मेरठ जेल के भी वीडियो फोटो वायरल हो गई है। ये वीडियो फोटो भी कादिर बड्ढा और उसके साथियों की हैं, जो मेरठ जेल में बंद हैं।

बुलंदशहर (मनोज गिरि) सब का सपना:- बुलंदशहर जेल के अंदर मेरठ के हिस्ट्रीशीटर कादिर बड्ढा की वीडियो के बाद मेरठ जेल के भी वीडियो-फोटो वायरल हो गई है। ये वीडियो फोटो भी कादिर बड्ढा और उसके साथियों की हैं, जो मेरठ जेल में बंद हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ और बुलंदशहर दोनों जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

वहीं, दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। सवाल उठा रहा है कि आखिर जेल के अंदर अपराधियों के फोटो मोबाइल से कैसे और किसने लिए। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद आरोपी कादिर और नईम समेत कई आरेापी अंडरग्राउंड हो गए हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर लिए हैं। मेरठ के हिस्ट्रीशीटर अपराधी कादिर बड्ढा भाजपा नेता का भतीजा है। कादिर बड्ढा और उसके साथी नईम ने बुलंदशहर जेल में हाल ही में मिलाई के दौरान मोबाइल फोन से वीडियो फिल्माया। इस दौरान पुलिस भी पास ही मूकदर्शक बनी खड़ी थी।

इस वीडियो को बाद में आरोपियों ने रौब गालिब करने के लिए खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट और इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपलोड किया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया और हड़कंप मच गया। इस वीडियो के वायरल होने के अगले ही दिन यानी शुक्रवार को कादिर बड्ढा की मेरठ जेल में बनाई वीडियो और फोटो भी वायरल हो गई हैं। इसमें मेरठ जेल परिसर को साफ-साफ देखा जा सकता है। इन फोटो में कादिर के साथ जेल में बंद अन्य अपराधी भी शामिल हैं और दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि वीडियो कुछ माह पुराना है, जब कादिर जेल में बंद था। इन वीडियो-फोटो को जब सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपलोड किया गया तो इनकी लोकेशन जिला कारागार मेरठ ही दिखा रहा है। ऐसे में इन वीडियो-फोटो का मेरठ पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending