Connect with us

Trending

12 फरवरी 2024 को 7.00 बजे होगा अमरोहा महोत्सव का उद्घाटन

Published

on

अमरोहा/यूपी(सू. वि.):- अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 12 फरवरी, से 20 फरवरी 2024 तक जनपद में प्रथम बार मनाए जाने वाले अमरोहा महोत्सव- 2024 की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने कहा कि दिनांक 12 फरवरी 2024 को 7.00 बजे अमरोहा महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव में सभी अपनी भागीदारी से और एक दूसरे का सामंजस्य से बिठाकर कार्य करें ताकि महोत्सव को सफल बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, आदि सहित 30-35 विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने क्षेत्राधिकार अमरोहा को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त समय अवधि में ट्रैफिक की उचित व्यवस्था हो ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो। ट्रैफिक व्यवस्था इस प्रकार हो कि जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो।
उन्होंने कहा कि अमरोहा महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा इसके दृष्टिगत भारी संख्या में लोग एकत्र होंगे इसलिए अनहोनी ना हो जिसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल को लगाया जाए।
उन्होंने कहा जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है उसका अच्छे से पालन करें और अमरोहा महोत्सव को सफल बनाएं उन्होंने कहा कि राम अमरोहा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए उचित व्यवस्था हो क्योंकि इस महोत्सव में मंच पर कलाकार अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नौगावा सादात,
उप जिलाधिकारी हसनपुर,
उप जिलाधिकारी अमरोहा, क्षेत्राधिकारी अमरोहा, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपनिदेशक कृषि आदि सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending