Connect with us

Trending

Amroha news:- जिला सूचना अधिकारी सुभाष चंद्र ने अपने कर्तव्यों का पालन बखूबी निभाया

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिले में जिला सूचना विभाग में कार्यरत जिला सूचना अधिकारी सुभाष चंद्र का जनपद उन्नाव में स्थांतरण हो जाने पर जनपद के पत्रकार बंधुओ द्वारा नगर पालिका परिषद जनपद अमरोहा के सभागार में शाल भेट कर फूलमालाओं के साथ विदाई समारोह किया।

जिला सूचना अधिकारी सुभाष चंद्र ने यहां अपनी कार्यशैली एव व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया।

सुभाष चंद्र अमरोहा लगभग 09 वर्षों तक रहे। सुभाष चंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि बस मैने अपने कर्तव्यों का पालन किया मुझे मेरे अधिकारियों द्वारा जो भी काम सौंपा गया मैने उसे पूरे मनोयोग से किया। उन्होंने कहा कि अमरोहा के पत्रकार बहुत अच्छे है मुझे पत्रकार साथियों से भरपूर प्यार स्नेह और सहयोग मिला। इस प्यार को मैं जीवन भर नहीं भूलूंगा। कहा कि कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा मुझे भरपूर सहयोग मिले इन्हे जो भी काम सौपा गया इन्होंने उसे अपना कर्तव्य मानकर पूरा किया। सभी पत्रकार बंधुओ ने जिला सूचना अधिकारी सुभाष चंद्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह का संचालन डॉक्टर नरेंद्र सिंह जी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओ ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।।

इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ एवं सम्मानित पत्रकार बंधुओ के साथ जिला सूचना कार्यालय के समस्त स्टाफ ने जिला सूचना अधिकारी सुभाष चंद्र को फूलमालाओं के साथ विदाई दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending