Connect with us

Trending

Amroha news:- जिलाधिकारी ने बाढ़ से निपटने के लिए ली अधिकारियों की वैठक

Published

on

अमरोहा/यूपी:- जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार त्यागी जी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्भावित बाढ़ से पूर्व की जाने वाली तैयारियों हेतु बाढ़ स्टेरिंग ग्रुप व आपदा से बचाव के लिये विभागों द्वारा की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक का आयोजित की गई। बैठक में सम्भावित बाढ़ से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से चर्चा कर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होने सम्भावित बाढ़ तथा उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं तथा उससे निराकरण हेतु संबंधित कार्य योजना को क्रियान्वयन करने में विभागों की भूमिका व समन्वयन पर विचार कर दैवी आपदा से प्रभावित संवदेनशील क्षेत्रों का विवरण, संसाधन, शरणालय, बाढ़ राहत केन्द्रों को स्थापित किये जाने के निर्देश दिये और सभी सम्बन्धित विभागों को कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत खाद्य सामग्री, पेट्रौल, डीज़ल, ईंधन व गैस आदि की उचित व्यवस्था रखे ताकि किसी भी समस्या का सामना न करना पडे। अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश देते हुये कहा कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से हो इसके लिये आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जायें।
उन्होनें मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि मनुष्यों को संक्रामक रोगों एवं महमारियों से बचाने के लिए आवश्यक निषेधात्मक व्यवस्था एवं सघन चिकित्सीय व्यवस्था/टीकाकरण और समुचित स्टाफ की उचित व्यवस्था रखें। एन्टी रेबीज और सर्प विष रोधी वैक्सीन सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध रहे। बाढ़ से सम्बन्धित डाक्टर्स की टीम गठित कर लिया जाये। सभी चिकित्सालय सक्रिय रूप से कार्य करें, दवाओं की उपलब्धता पूर्ण रहे। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड को निर्देशित करते हुये कहा कि बाढ़ से बचाव के लिये किये जाने वाले आवश्यक प्रबन्ध के लिये शासन से धनराशि अवमुक्त करायी जाये। अधिशासी अभियन्ता बाढ़खण्ड एवं उप जिलाधिकारी संयुक्त रूप से बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण कर पूर्व से ही आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के टीकाकरण एवं उपचार के संसाधन एवं दवाओं की उचित व्यवस्था रखें। उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि फसलों में रोग बचाव हेतु कीटनाशक दवाओं की समुचित व्यवस्था करने इसके साथ-साथ उन्होंने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को क्लोरीन युक्त शुद्ध पेय जल की आपूर्ति कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने जिला वनाधिकारी को निर्देश दिये कि बाढ़़ के दौरान कटान हो जाता है तो उन कटान को रोकने के लिये पेड़ो की टहनियों को पर्याप्त मात्रा मे रखे ताकि कटान वाली जगह पर उनका आवश्यक स्थान पर प्रयोग किया जा सके। उप जिलाधिकारी हसनपुर और धनौरा को निर्देश देते हुये कहा कि पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती की जाये और हसनपुर में बाढ़ चौकी स्थापित की जाये। जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि फसलों को रोगों से बचाव के लिये उचित कीटनाशकों की व्यवस्था की जाये। पुलिस विभाग द्वारा सम्भावित बाढ़ क्षेत्र में किसी अनहोनी से बचने के लिये पी0ए0सी0 की तैनाती की जाये।
अधिशासी अभियन्ता विद्युत द्वारा जिन क्षेत्रों में वर्षा का पानी भर जाता है वहां पर बिजली की आपूर्ति समुचित रूप से हो इसके लिये आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर लिया जाये। उन्होनें अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी को निर्देशित करते हुये कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़के क्षतिग्रस्त हो जाती है, गड्डे हो जाते हैं, वर्षा काल से पूर्व सड़कों एवं सड़को के किनारे मरम्मत कर दी जाये। अधिशासी अधिकारी, न0पा0प0/न0पं0 अपने क्षेत्रांे में नालो की सिल्ट की सफाई, पानी के टैंकरों की सफाई समय से करा ली जाये। मच्छरों से बचाव के लिये प्रतिदिन फांिगंग करायी जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सुरेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर श्री सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी हसनपुर, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

          जिला सूचना कार्यालय,
                                                    अमरोहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending