Connect with us

उत्तर प्रदेश

Amroha news जनपद भर में अलग अलग जगहों पर यातायात पुलिस ने चलाया विशेष चैकिंग अभियान

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की गयी।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ा प्रहार करते हुए यातायात पुलिस द्वारा पटाखों जैसी तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर, मानक के विरुद्ध नंबर प्लेट (दोषपूर्ण/फॉल्ट नंबर प्लेट), तीन सवारी , बिना हेल्मेट तथा वाहनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कुल 415 चालान किए गए । शहर के चौराहो तथा तिराहो से अतिक्रमण हटवाया गया। मोडिफाइ साइलेन्सर, हूटर से सम्बन्धित अभियान के अन्तर्गत उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी। यातायात पुलिस द्वारा स्पीड लेजर गन से ओवर स्पीड मे चलते 102 वाहनो के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में 01अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत बिना फिटनेस, बिना परिमिट स्कूली वाहनो को चैक किया गया। यातायात पुलिस द्वारा टीपी नगर तिराहे से बटवाल तिराहा ,नल तिराहा, अतरासी तिराहा तक सडक के किनारे नो- पार्किंग में खडे वाहनो के विरूद्ध चालान की कार्यवाही कर यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध परमिट चल रहे वाहनो की चैकिंग की गयी जिसमें 01 वाहन सीज कर थाना नौगांवा में दाखिल किया गया।

Trending