Sambhal news
स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का किया गया आयोजन
प्राथमिक विद्यालय ढकारी मढ़ैयाँ में बच्चों ने दिया हर बच्चा स्कूल चले का संदेश
बहजोई/सम्भल(सब का सपना):- विकास क्षेत्र बहजोई के प्राथमिक विद्यालय ढकारी मढ़ैयाँ में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव में भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में बैनर लेकर आकर्षक नारों के माध्यम से शिक्षा का महत्व बताया। अच्छे बच्चे तभी बनेंगे जब हम सब स्कूल चलेंगे,घर-घर में चिराग जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा तथा पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी जैसे संदेशों ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया।
विद्यालय स्टाफ ने भी शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए घर-घर शिक्षा दीप जलाओ, अपने बच्चे सब पढ़ाओ और पढ़ने का तुम करो जतन, शिक्षा है अनमोल रतन जैसे स्लोगन के माध्यम से जागरूकता फैलाई।इस मौके पर अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई, जिसमें निशुल्क एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा, स्वच्छ वातावरण, मुफ्त पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, बैग, मध्याह्न भोजन के साथ फल एवं दूध शामिल हैं। साथ ही बताया गया कि प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाती है।विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालय में अवश्य कराएं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके। इस दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
